Search

June 18, 2026 5:39 am

सीएचसी महेशपुर में,स्वास्थ संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

बजरंग पंडित

सीएचसी महेशपुर में बुधवार को सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में स्वास्थ संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य उप केंद्र वार समीक्षा, ओपीडी सेवा नियमित उपलब्ध कराना, 15 जून से 28 जून तक कुष्ठ खोज अभियान, 12 जून से 27 जून तक कालाजार खोज अभियान जहां सहिया द्वारा घर-घर जाकर कालाजार मरीजों को खोजने को लेकर कई दिशा निर्देश दी गई। मौके पर सीएचसी प्रभारी के अलावे बीएएम शैलेश कुमार, एसआई किशोर मंडल, ज्योतिष पासवान, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!