Search

May 17, 2026 12:45 pm

सुनील कुमार रवि ने हिरणपुर थाना का संभाला कमान,कहां क्राइम से कोई समझौता नहीं

सतनाम सिंह

पाकुड़। सुव्यवस्थित शासन व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसपी पी जनार्दन के निर्देश पर जिले भर के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। लगभग थाना प्रभारी अपनी-अपनी कमान संभाल लिया है। इसी क्रम में 2018 बेच के सुनील कुमार रवि ने भी हिरणपुर थाना प्रभारी के रूप में अपना कमान संभाल लिया है। उन्होंने प्रेस को बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जुआ, शराब, अवैध लॉटरी, गांजा भांग, पशु तस्कर पर उनकी कड़ी निगाहें रहेगी। किसी भी सूरत में इन्हें पनपने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के सताए हुए लोगों को इंसाफ मिलेगा। शांति कायम रखना हमारा फर्ज है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ अपनी कार्य को करें । किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना एवं सहायता के लिए हिरणपुर थाने हर हमेशा तत्पर है। आप जुल्म की दुनिया के दलदल में ना फंसे। कानून संगत कार्य करें। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आपकी सेवा में तत्पर हूं किंतु क्राइम से किसी भी प्रकार की समझौता नहीं होगी।

IMG 20230311 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!