Search

April 29, 2026 4:55 pm

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमडा़पाडा़ पुलिस ने बाईपास के समीप सधन वाहन जांच अभियान चलाया

अमर भगत

अमडा़पाडा़- पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार मंगलवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने अमडा़पाडा़ थाना क्षेत्र के छोटा पहाड़पुर बाईपास के समीप सधन वाहन जांच अभियान चलाया।इस बाबत पुलिस अधिकारी एएसआई राजेश्वर राम एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में संघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वही मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट सहित पूरे बाजार में वाहनों से घूमकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं एएसआई राजेश्वर राम ने बताया कि वाहन जांच का आदेश पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एचपी जनार्दन के निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि जांच अभियान के दौरान चार पहिया वाहन,तीन पहिया वाहन व दो पहिया वाहन की जांच की गई। जिसमें हेलमेट एवं उनके गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजात के अलावा डिक्की भी जांच किया गया। और उन्होंने बताया कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य अपराधी व और असमाजिक तत्व पर लगाम लगाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखें उन्होंने कहा कि रात्रि गस्ती में भी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन चालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

IMG 20230829 WA0028
IMG 20230829 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!