संजीव सिंह
हिरणपुर ( पाकुड़) हिरणपुर अंचल के बाबूपुर मौजा के सेवानिवृत्त चौकीदार ठाकुर चंद्र मिर्धा को आज हीरणपुर थाना में भावभीनी विदाई दी गई ।
विदाई समारोह में अंचलाधिकारी हिरणपुर मनोज कुमार, वीडियो हिरणपुर उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी अमर कुमार मींज के अलावे सभी पुलिस बल कर्मी तथा हिरणपुर चौकीदार संगठन के सभी पदाधिकारी एवं चौकीदार उपस्थित थे।
विदाई समारोह में पदाधिकारियों के द्वारा सेवानिवृत्त चौकीदार ठाकुर चंद्र मिश्रा को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर उनको स सम्मान विदाई दी गई एवं उनके द्वारा किए गए कार्य और कार्य के प्रति समर्पण को सभी ने अपने संबोधन में याद किया।
विदाई समारोह में चौकीदार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण रविदास, सचिव तफिउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष डॉक्टर अंसारी, संगठन के यासीन अंसारी, अजय सिंह, गोपाल बास्की आदि चौकीदार उपस्थित थे।









