Search

May 17, 2026 11:53 pm

*सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई*

राजकुमार भगत

पाकुड़/ महेशपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़वारी के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसन्न कुमार दास को विद्यालय परिवार की तरफ से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में उपस्थित बीईईओ तरूण कुमार घांटी ने कहा कि सरकारी नौकरी में एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। लेकिन शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं इसलिए वे समाज के नजर में कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहें। वहीं सेवानिवृत्त हुए शिक्षक श्री दास ने कहा कि 1988 में शिक्षक के रूप में योगदान दिए। लगभग 20 वर्षों तक इस विद्यालय में सेवा करने का मौका मिला। आज सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बच्चे उन सुविधाओं का लाभ लेते हुए नियमित रूप से विद्यालय आएं। समाज को जागरूक बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रोमा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , बीपीओ श्याम ठाकुर समेत अन्य ने इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।

img 20230301 wa00622113180526797139921

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!