जनता दरबार में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
बजरंग पंडित
पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड के बलिया दाहा सुजान पड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका चयन में गाइडलाइंस के अनुसार चयन नहीं करने तथा चयन प्रक्रिया में अनियमित बरतने के संबंध में पाकुड़ उपायुक्त महोदय के जनता दरबार में शीला हेंब्रम पलिया दाहा के सेविका बहाली के आवेदन करता ने आरोप लगाया है कि दिनांक 25 2023 को सेविका चयन हेतु आम सभा रखा गया था आम सभा होने का खबर दो-चार दिन पूर्व ही दी गई थी जबकि सरकार की गाइडलाइंस में 15 दिन पहले सेविका बहाली हेतु सूचना देना है परंतु ऐसा नहीं किया गया मैं स्नातक हूं सुजान पड़ा आदिवासी बाहुल्य गांव है मैं जाति का आदिवासी हूं मुझे प्राथमिकता नहीं देकर किसी दूसरे आवेदन करता रिजवाना खातून को सूची में नाम दिया गया है जबकि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में रिजवाना खातून की सास शबनम बीवी पूर्व से ही उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर पदस्थापित है उसी के प्रभाव से सुजान पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बहू रिजवाना खातून को सेविका पद पर बहाली करवाया है आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपायुक्त महोदय पाकुड़ को आवेदन दिया तो उन्होंने कहा कि कुछ त्रुटि है इस संशोधन करके लाइए संशोधन करके लाने के बाद जन शिकायत को कोषांग अपना शिकायत दर्ज करवाई और उपायुक्त महोदय से निवेदन की हूं कि फिर से बहाली हो और मुझे न्याय मिले आवेदन करता के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह मौजूद थे





