सतनाम सिंह
गुम्सभरी गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान है. वही प्रखंड के गायबथान पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को बीडीओ महेशपुर को एक आवेदन देकर दुर्गापुर गांव में चापाकल निर्माण करने को लेकर आवेदन सौंपा है. बीडीओ को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गायबथान पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में करीब 150 घर है. लगभग 400 की संख्या में लोग रहते हैं. गांव में तीन चापाकल है और उसमें से एक खराब है और दो चापाकल से कभी-कभी हल्का- हल्का पानी निकलती है. जिसमें ग्रामीणों को कई कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पास के गांव से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. आवेदन में बताया है कि दुर्गापुर गांव निवासी बाबूजन सोरेन जिसका जमाबंदी नंबर चार है, और साहेब सोरेन जिसका जमाबंदी नंबर 16 है. इसके घर के सामने चापाकल निर्माण को लेकर बीडीओ से मांग की गई है।





