Search

May 12, 2026 4:54 am

स्टार रेटिंग लाने हेतु की गई समीक्षा बैठक,दी गई तकनीकी जानकारी

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के कार्यालय कक्ष में कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी प्रखंड के कनीय अभियंता,प्रखंड समन्वयक के साथ बारी-बारी से ओडीएफ प्लस गांव बनाने हेतु लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक माह सभी प्रखंडों में 16 -16 गांव का लक्ष्य दिया गया। जिसके फलस्वरूप सभी 16 ग्रामों में सूखा एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी का जियो टैग भी कराना सूचित करेंगे जिससे कि ग्राम पंचायतों को स्टार्टिंग दिलाई जा सके और 1 स्टार 3 स्टार 5 स्टार में अग्रसारित किया जा सके। उपस्थित सहायक अभियंता अभिजीत किशोर द्वारा जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, रितेश कुमार एवं इमरान आलम के द्वारा सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर निर्मित किए जाने वाले आयामों का निरीक्षण कर समय-समय पर प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। साथ ही जियो टैगिंग को लेकर तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर कनीय अभियंता दिनेश कुमार मंडल,जेम्स मुर्मू, प्रखंड समन्वयक राजकुमार मंडल,अमरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार, मारकुश किस्कू, विजय ठाकुर एवं विश्वदेव समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!