Search

April 28, 2026 10:12 pm

स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहद पदाधिकारियों – कर्मियों एवं शहर वासियों ने किया श्रमदान

राजकुमार भगत

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान मनाने को लेकर रविवार 01 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामुहिक रूप से श्रमदान किया। एक घंटे” जन भागीदारी के साथ श्रमदान संबंधित कार्यक्रम शहर के विभिन्न वार्डों में किया गया। वार्ड 16 स्थित टीन बांग्ला पोखर की साफ सफाई के कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए बड़े पैमाने पर जन भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और पूरे तालाब और घाट और आसपास के जगह की पूरी सफाई करते हुए अभियान को सफल बनाया और लोगों में स्वच्छता के प्रति संदेश भी दिया।

IMG 20231001 WA0025
IMG 20231001 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!