बजरंग पंडित
पाकुड़। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को अन्यत्र प्रति योजन करने के आदेश को रद्द करने का आदेश निदेशक प्रमुख ने जारी किया है। पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में बहाल हुए छ कर्मी को अलग-अलग कार्यालय में प्रति नियोजन किया गया है । प्रति योजन के आदेश को तत्काल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने रोक लगा दी है और उन्हें अपने मूल पद और स्थान पर योगदान करने को कहा है।स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त कर्मियों को अन्यत्र प्रति योजन किए जाने का खुलासा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सामाजिक कार्यकर्ता सर मीडिया कर्मी प्रीतम सिंह यादव के द्वारा मांगी गई सूचना पर खुलासा हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों का प्रति योजन उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में है जिनमें सुनील कुमार लाल अजय कुमार सिंह दीपाली सहा अशोक कुमार शाह का नाम शामिल है। सिविल सर्जन मंटू टेकड़ीवाल ने बताया कि विभाग के निदेशक प्रमुख का पत्र मिला है इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।





