एस कुमार
Also Read: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।
महेशपुर हटिया के समीप बीते 5 मार्च को बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. वही थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टा गांव निवासी सनातन सोरेन ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि महेशपुर हटिया के समीप से हैंडल लॉक कर सब्जी खरीदने के लिए हटिया गया हुआ था. सब्जी खरीदकर लौटने के बाद उक्त स्थान में बाइक संख्या जेएच 04 एल 7786 गायब था. काफी खोजबीन की गई लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया. वादी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।





