Search

May 17, 2026 10:52 pm

हरिणडंगा बाजार में जयसवाल समाज महिला समिति की हुई बैठक

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़ शहर के हरिणडंगा बाजार स्थित एक निजी आवास में जयसवाल समाज महिला समिति की बैठक दीपमाला जयसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महिला समिति को सशक्त बनाने के साथ-साथ समिति को विस्तार देने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में आगामी 6 मार्च को जयसवाल समाज की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई. समिति की ओर से होली मिलन समारोह को लेकर कई सुझाव भी दिया गया. बैठक में महिला समिति को सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. बैठक में मीनू जायसवाल, प्रतिमा जयसवाल, सरोज जयसवाल, सपना जयसवाल ,रिंकी जयसवाल, विनीता जयसवाल, संचिता जयसवाल, ममता जायसवाल ,सुमित्रा देवी, पूनम चौधरी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

IMG 20230302 WA0233 1
IMG 20230302 WA0232

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!