Search

May 16, 2026 10:05 pm

हाईवा की आमने सामने की भिंडत से दुकान हुआ क्षतिग्रस्त, हजारों रु का नुकसान

लिट्टीपाड़ा पाकुड़



दोनों हाईवा हुआ क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे दोनो चालक

सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क चटकम के समीप गुरुवार देर रात दो हाइवा के आमने सामने की भिड़ंत हो गया,जिससे एक हाइवा सड़क किनारे एक दुकान से टकरा गया, जिससे दुकान को काफी क्षति हुआ है।हालांकि दुर्घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है।जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 3386 हिरणपुर थाना क्षेत्र से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहे थे कि चटकम के समीप विपरीत दिशा से आ रही हाइवा संख्या 17ए 3304 से टक्कर हो गया जिससे गिट्टी लदा ट्रक का स्टेयरिंग फैल होने के कारण सड़क किनारे पान की दुकान से टकरा गया।जिससे लालू दे का दुकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने बताया लगभग 30हजार की क्षति हुई है।वही दुर्घटना में दोनों हाइवा को काफी नुकसान हुआ है।हालांकि घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है।ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया दुर्घटना दोनो हाइवा को जब्त कर पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।

IMG 20230324 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!