राजकुमार भगत
झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन पाकुड़ जिला द्वारा माननीय सांसद विजय हांसदा, राजमहल लोकसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र सौंपा गया जिसमें विशेष रूप से होमगार्ड के ऊपर लगे स्वयंसेवक एक्ट 1946-1947 एवम 1962-1963 में संशोधन करने हेतु आग्रह किया गया।
उक्त पत्र के आलोक में माननीय सांसद विजय हांसदा द्वारा आश्वासन देते हुए आश्वस्त किया गया कि आपलोगो की मांग जायज है अतः इस पत्र को माननीय प्रधानमंत्री महोदय तक अवश्य पहुंचाऊंगा।
इस मौके पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र साह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे ,सचिव रामानुज कुमार, उपाध्यक्ष निपेन सिंह एवम उपसचिव कुंदन कुमार मौजूद थे।
निवेदक:-
रामानुज कुमार
जिला सचिव
झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एशोसिएशन पाकुड़








