Search

May 17, 2026 4:32 pm

होली एवं शबे ए बरात त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च।

असामाजिक तत्वों से कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है :-इंस्पेक्टर राजीव रंजन।

जिला ब्यूरो:- अमित चौधरी।

साहिबगंज:-होली एवं शबे ए बरात त्यौहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाऐ रखने के उद्देश्य से सोमवार को राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में राजमहल, तालझारी, तीन पहाड़, राधा नगर के थाना प्रभारी की उपस्थिति में अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च राजमहल थाना , तालझारी थाना, तीन पहाड़ थाना, राधा नगर थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। माहौल बिगाड़ने वाले, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाले मैसेज करने वाले असामाजिक तत्वों को कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। हुड़दंग मचाने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि सभी शांति से त्यौहार को मनाएं।मौके पर राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू, तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक एवं राधा नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित कई थाने के एसआई, एएससआई गण व सशस्त्र बल उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!