Search

May 10, 2026 7:25 am

11 हजार हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक घायल

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़ ) थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी में शुक्रवार को हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रत्यक्षदर्शि के अनुसार बेलपाहाड़ी में एक हाइवा के ऊपर चढ़कर जेसीबी की मदद से मेटल पत्थर लोड किया जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य हाइवा के संपर्क में आने से हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप स घायल हो गया। आनन फानन में घायल व्यक्ति को पश्चिम बंगाल के बहरमपुर ले जाने की खबर है। घायल व्यक्ति साहेबगंज जिले के बरहरवा के विजयपुर का बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगो ने कहा कि उसकी मौत हो गई है। लेकिन अबतक इसकी पुष्टि नही हो पाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मामले का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!