Search

July 17, 2026 10:08 pm

दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर शुरू, पहले ही दिन 50 आवेदकों को मिला लाइसेंस।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। राज्य सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से महेशपुर प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को वैध लाइसेंस के प्रति जागरूक करना है। शिविर के पहले दिन कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए और सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी 50 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए। अंचल अधिकारी संजय सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने सफल आवेदकों को लाइसेंस प्रदान किया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वाहन चालकों और आम नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने, हिट एंड रन मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन (रहवीर), कैशलेस उपचार तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने लोगों से अपील की कि वे आगामी 20 और 21 जुलाई को पाकुड़िया प्रखंड में आयोजित होने वाले लर्निंग लाइसेंस शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिजनों व परिचितों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिविर में अंचल अधिकारी संजय सिन्हा, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर, वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20260717 wa00192316985919021941199
img 20260717 wa00187416463962237719828

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!