Search

May 13, 2026 9:03 am

15 मई को होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव : रामानुज

राजकुमार भगत

पाकुड। झारखंड राज्य के गृह रक्षक 15 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे इसकी जानकारी देते हुए झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जीसरकार ने दी है । इसकी जानकारी निवेदक रामानुज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के पूर्व जो वादे किए थे ।वह चुनाव के बाद राज्य के रक्षकों को सिर्फ खाली हाथ रहना पड़ा इस पर कोई विचार नहीं आया। न्यायालय द्वारा आदेश देने के बावजूद भी राज्य के जवान को समान काम समान वेतन का अवसर प्राप्त नहीं हो सका। जबकि अन्य प्रदेशों में यह लागू हो चुकी है ।यह इस राज्य के लिए बहुत ही चिंतनीय विषय है ,कि सरकार कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है ।. वहीं अगर बिहार राज्य को देखा जाए तो बिहार राज्य को समान काम का समान वेतन के साथ-साथ राज्य के गृह चक जो रिटायरमेंट हो जाते हैं उन्हें डेढ़ लाख रुपए तक राशि दी जाती है। 12 माह रोजगार प्राप्त है ।भारत का सबसे धनी राज्य झारखंड सबसे गरीब अवस्था में जी रहा है । सरकार को सिर्फ अपना वेतन बढ़ाने से मतलब है ।जिसके कारण राजधानी रांची में 15 मई को विशाल रैली होगी.।
निवेदक रामानुज कुमार इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!