Search

October 4, 2026 12:21 pm

वन विभाग की छापेमारी में 15 पीस सकवा लकड़ी की चौकट जब्त।

जंगलों पर चल रहा पुष्पाराज, सांठगांठ से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी पंचायत के पतड़ापाड़ा गांव में शनिवार को वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 पीस सकवा का चौकट जब्त किया है। यह कार्रवाई लकड़ी माफिया के खिलाफ की गई है, जो बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटकर लकड़ी को स्थानीय मजदूरों की मदद से चौखट और पटरा बनाकर गांव में एकत्रित करते थे। इसके बाद, लकड़ी माफिया मौका देखकर इसे मोटरसाइकिल और साइकिल के माध्यम से स्थानीय लकड़ी दुकानों में पहुंचाते थे। फोरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि पतड़ापाड़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 15 चौखट को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये है।
लकड़ी माफिया ने मोटरसाइकिल से चौखट को सड़क किनारे गिराकर मोटरसाइकिल लेकर फरार होने में कामयाब रहा। जब्त किए गए चौखट को लिट्टीपाड़ा वन कार्यालय लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई लकड़ी माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई है, जो अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी को रोकने के लिए की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!