Search

April 30, 2026 12:38 pm

आदिवासी न्याय महाअभियान की गूंज, शिविर में उमड़ी भीड़, 164 लोगों ने योजनाओं का लिया लाभ।

महेशपुर प्रखंड के बाबुदाहा व बलियाडंगाल पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से आईटीडीए डायरेक्टर अरुण एक्का उपस्थित रहे. उक्त शिविर में विधवा पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विकलांग पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था. शिविर में दोनों पंचायत के कुल 164 आवेदन प्राप्त की गई. उन्होंने बताया कि 16 जून गायबथान, पोखरिया, शहरग्राम, 17जून बाबूदाहा, बलियाडंगाल, 18जून चंडालमारा, भेटाटोला, 19जून असकंधा, शिवरामपुर 20जून पथरिया, देवीनगर, 21जून छक्कूधारा, अभुआ, 23जून रोलाग्राम, तेलियापोखर व खांपुर, 24 जून मानिकपुर, सीतारामपुर, 25जून जयनगरा और 26जून अर्जुनदाहा व श्रीरामगढ़िया पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, नीरज कुमार, एई, जेई, मुखिया, सचिव, वार्ड सदस्य सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!