राजकुमार भगत
Also Read: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 233 परीक्षार्थी हुए शामिल।
पाकुड़। पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम को कैबिनेट के मंत्री बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस खेमे में उत्साह एवं उमंग का माहौल है। शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस के महासचिव सह 20 सूत्री सदस्य कृष्ण यादव ने झारखंड कैबिनेट के मंत्री आलमगीर आलम के निजी आवास इस्लामपुर में पहुंच कर, कैबिनेट मंत्री बनने के उपलक्ष में श्री आलम को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। मौके पर अशफाक आलम, विक्की भगत, अमित राऊत सभी ने संयुक्त रूप से बधाइयां दी।





