Search

May 17, 2026 5:17 am

प्रतिभा सम्मान समारोह में 21 बच्चो को किया गया पुरस्कृत।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) सोमवार को हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुई। जिसमें इंटर विज्ञान व कला में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 21 छात्र- छात्राओं को शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष इंटर विज्ञान में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किये श्रेया कुमारी , अमन कुमार भगत , रश्मि कुमारी , राजू कुमार मण्डल , कुमकुम कुमारी , जैनब रहमान , मो.अमन अंसारी , नन्दिनी इंदी , जूही कुमारी व पूनम कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह कला विषय में सफल स्निग्धा रुज , मिराज अंसारी , हनी कुमारी , इशरत जहां , जया ज्योति कुमारी , स्वीटी सरकार , सुभाशीष दत्ता , रेशमी शील , राधा कुमारी , सनी कुमार पटवा व प्रिया सोरेन को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरफराज नाजरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष इंटर की परीक्षा में अव्वल आते रहे है। इस वर्ष भी कई छात्र – छात्राएं जिला व विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त किये है। आने वाले वर्षो में भी बच्चो की सफलता को लेकर हम आशान्वित है। इस मौके पर शिक्षक कुमुद रंजन साहा , रूपेश कुमार , मिलन मसांता आदि उपस्थित थे।

img 20240506 wa00144645050340402196199

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!