Search

May 15, 2026 5:59 pm

24 घंटे के अंदर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया रद्दिपुर थाना पुलिस ने,दो गिरफ्तार

सतनाम सिंह

पाकुड़ रद्दिपुर थाना प्रभारी चंदन गुप्ता गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी मामले में 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो व्यक्ति को पाकुड़िया के मोंगलाबांध से गिरफ्तार किया है और मोटरसाइकिल की बरामदगी भी संपन्न हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल मालिक रद्दीपुर थाना क्षेत्र नीमडांगा ग्राम,पंचायत मानिकपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था, जहां उसकी मोटरसाइकिल सुबह तड़के 3 बजे चोरी की गई,मोटरसाइकिल चोरी होने की खबर रद्दीपुर थाना को दी गई,जहां रद्दीपुर थाना प्रभारी चंदन गुप्ता ने जोरशोर से छानबीन शुरू की,ठीक उसी बीच थाना प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली की पाकुड़िया मोंगलाबांध के दो व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है,बिना समय गंवाए थाना प्रभारी चंदन गुप्ता ने पाकुड़िया मोंगलाबांध में छापेमारी की,जहां मोटरसाइकिल को बरामद किया गया और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो व्यक्ति हबीब अंसारी,सुकुमार मिरधा को गिरफ्तार कर रद्दीपुर थाना लाया गया,जहां इनके उपर कांड संख्या दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत पाकुड़ को भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!