उपायुक्त ने कहा दावा के साथ-साथ मरीजों को जरूरी है उचित आहार
सदर प्रखंड के 25 इलाज रात टीबी मरीजों के बीच जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामुद्दीन द्वारा पोषण कीट का वितरण किया गया। जिला क्षमा पदाधिकारी ने बताया कि बताया गया कि टीबी मरीजों को पोषण आहार लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन से शरीर में पावर बढ़ती है जो टीबी मरीज की बीमारी के इलाज के लिए काफी सहायक होती है। बताया कि टीबी मुक्त अभियान के माध्यम से सामाजिक समन्वय स्थापित करते हुए टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। वर्तमान में टीबी मरीजों को छह माह तक पोषण सहायता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में जिले के सामाजिक संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। पोषण किट वितरण कार्यक्रम सदर प्रखंड के एसटीएस मिठून पाल, राकेश कुमार उपस्थित थे।
उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि टीबी के मरीजों को दवाइयों के साथ अगर उचित आहार मिले तो उनके जल्द स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती हैं। सबकी सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीबी के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज कराया जा रहा है।







