Search

May 17, 2026 12:46 pm

25 पीडीएस दुकान संचालकों से स्पष्टीकरण, 19 निलंबन 1 का अनुज्ञप्ति रद्द



सतनाम सिंह

पाकुड़। उपायुक्त के निर्देश पर 16 गठित टीमों द्वारा 10 मार्च को बड़े पैमाने पर 66 पीडीएस दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में 13 दुकान बंद पाये गये थे ।सभी को स्पष्टीकरण किया गया है।दोषी पाये जाने की स्थिति में निलंबन करने की कारवाई की जायेगी। एक दुकान अन्यत्र चल रहे थे ।उन्हें अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।निरीक्षण के क्रम में 4 जन वितरण प्रणाली के द्वारा पावती रसीद नहीं देने पर निलंबन करने की कारवाई की जा रही है। तय मात्रा से कम राशन देने पर 2 दुकानों , 5 दुकानों पर सूचना बोर्ड अंकित नहीं होने, पर एक सप्ताह के अन्दर सूचना बोर्ड लगाने व शेष 41 जन वितरण प्रणाली को छोटी-छोटी गलतियों को 15 दिनों के अन्दर सुधार करने का निदेश दिया गया है। यदि 15 दिनों के अन्दर सुधार नहीं करते है, वैसे भी, सभी दुकानों पर नियम संगत कारवाई की जायेगी।

IMG 20230311 WA0068

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!