मां की पुकार है बच्चों को बनाएंगे बेहतर भविष्य
धीरेन साहा
महेशपुर ( पाकुड़ ) महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के शहरग्राम स्थित इंडियन बैंक में पाकुड़ , रोलाग्राम व शहरग्राम शाखा के 25 सखी मंडलों के बीच महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिरधात यादव ने प्रथम एवं द्वितीय क्रेडिट लिंकेज के 50 लाख रुपए के चेक का वितरण किया गया। महिला इन पैसे का उपयोग राशन, चाय व सब्जी अन्य व्यापारिक आदि कार्यों में कर सकेंगे। महिलाओं ने बताया कि इस पैसे के उपयोग कर अपने बच्चों के भविष्य बेहतर करने की दिशा में अग्रसर होंगे। मौके पर
इंडियन बैंक सीनियर शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, शाखा प्रबंधक मोहम्मद अफताउद्दीन, सुनील कुमार, रगविंदर जी, जेएसएलपीएस बायपी ऋषिकेश यादव, सामुदायक समन्वयक दीपक वर्मा, सुहागिनी मुर्मू, पीआरपी बुलबुली माल, ललित टुडू बैंक मित्र प्रियंका कुमारीआदि उपस्थित थे।








