Search

May 15, 2026 6:58 pm

250235 नए मतदाता कल करेंगे पहली बार अपना मताधिकार का प्रयोग।

सतनाम सिंह

पाकुड़। लोकसभा चुनाव 2024 के आज अंतिम चरण के चुनाव होने हैं। राजमहल लोक सभा क्षेत्र में आज लगभग 250235 नए मतदाता भी इस लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेंगे। और पहली बार चुनाव में भाग लेकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन सभी नए मतदाता में अति उत्साह है ।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 383589 मतदाता है जबकि सबसे सबसे कम 218139 मतदाता है।
पाकुड़ में 383589 मतदाताओं के लिए 434 मतदान केंद्र,
महेशपुर में 240025 मतदाताओं के लिए 308 बुथ, लिट्टीपाड़ा में 218139 मतदाताओं के लिए 272 बूथ, राजमहल में 351636 मतदाताओं के लिए 383 बुथ, बोरियों में 283771 मतदाताओं के लिए 346 बुथ बरहट में 227511 मतदाताओं के लिए 277 बूथ बनाए गए। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है । बुथ पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। मतदाताओं के लिए बुथ स्थल पर अन्य सुविधाएं जिला प्रशासन की ओर से की गई है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशीलबूतों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!