Search

May 18, 2026 2:20 am

26 मार्च तक 4101 घरों के 19487 कमरों के कीटनाशी छिड़काव पूरा कर लिया जाएगा।



संजीव सिंह

पाकुड़िया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभय कुमार यादव ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कालाजार से बचाव को लेकर प्रखंड अंतर्गत प्रभावित 18 गावों में एक मार्च से घरों के अंदर कीटनाशी छिड़काव प्रारंभ होगा और 26 मार्च तक 4101 घरों के 19487 कमरों ने कीटनाशी छिड़काव पूरा कर लिया जाएगा। वहीं फाइलेरिया से बचाव हेतु लक्षित जनसंख्या 105513 को एलबेंडाजोल और डी ई सी की गोली 10 फरवरी से दो वर्ष से अधिक सभी उम्र के लोगो को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर घर जाकर खिलाई जा रही है, गत 25 फरवरी तक 75583 लोगो को यह दवा खिलाई जा चुकी है शेष बचे लक्ष्य को मॉप अप राउंड में पूरा कर लिया जाएगा । अभी लाल,पीला और हरा कार्ड धारियों का ग्राम स्तर,पंचायत स्तर,प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है ,जिसमे कार्ड धारकों को साल में पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ,आयुष्मान कार्ड आधार और हरा,पीला और लाल राशन कार्ड के माध्यम से बनाया जा रहा है ।

img 20230228 wa00588290272721338373486
img 20230228 wa00598212094520512785774

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!