Search

September 10, 2026 9:35 am

28 उत्कृष्ट विद्यार्थी आज होंगे सम्मानित

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय हरिंनडागा उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार 8 जून को बीजीआर माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पाकुड़ के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा अपराहन 4:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है ।पुरस्कार वितरण समारोह में जे ए सी, सी बी एस ई, आई सी एस ई, बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट के क्षेत्र में कला विज्ञान एवं वाणिज्य परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 28 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने कहां है उत्कृष्ट सभी विद्यार्थियों को सूचना दे दी गई है ।उन्होंने छात्रों ,अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों से अपील की है कि स_ समय विद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने में अपना योगदान समर्पित करें ।ताकि अन्य बच्चे इनसे सीख ले कर बेहतर परिणाम की और अग्रसर हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!