Search

October 28, 2026 2:31 am

पाकुड़ में लगा रोजगार का मेला, 316 युवाओं को मिला नया मुकाम।

उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र, युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

पाकुड़ | युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए जिला नियोजनालय सह मांडल कैरियर सेंटर द्वारा शुक्रवार को बाजार समिति परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, पणन सचिव संजय कच्छप एवं आरजेडी जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोजगार मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला आपके भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से कहा कि कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती, अवसर को पहचानना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

23 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 316 को मिला रोजगार

रोजगार मेले में कुल 23 प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियों ने हिस्सा लिया। करीब 963 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 316 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, वहीं 359 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर आगे की प्रक्रिया के लिए रखा गया।

8वीं से स्नातक तक के युवाओं ने दिखाया जोश।

मेले में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवक-युवतियों ने भाग लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और अभिरुचि के अनुरूप रोजगार दिलाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

उपायुक्त ने युवाओं को दिया सीधा संदेश

उपायुक्त ने कंपनियों से अपील की कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित कर, उन्हें बेहतर अवसर देना प्रशासन की प्राथमिकता है।

img 20250718 wa00261400059680660517498

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!