Search

August 8, 2026 6:55 am

33% आरक्षण के सम्मान में सड़कों पर उतरेगी नारी शक्ति, पाकुड़ में ऐतिहासिक पदयात्रा।

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति के सम्मान में मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे पाकुड़ रेलवे मैदान से अटल चौक तक पदयात्रा व रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी महिला मोर्चा की जिला प्रतिनिधि प्राची चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन और महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्राची चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनसे समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है। इन प्रयासों के साथ यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण को और गति देगा। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व आधारित विकास ही देश को आगे बढ़ाने का मजबूत आधार है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे आएंगी तो विकास अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ बनेगा। यह पहल विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!