राजकुमार भगत
सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ की ओर से सोमवार जिले के विभिन्न प्रखंडों के 35 दीदियों का आजिविका संवर्धन हेतु तेरह दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में ज़िला अग्रणी बैंक प्रबंधक धनेश्वर बेसरा, निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ निशिकांत नीरज, ज़िला प्रबंधक शुभम कुमार सिंह एवम वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन उपस्थित थे। प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए बेसरा ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील की।
राजेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कॉस्ट्यूम ज्वैलरी की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अतः इसमे आय की अच्छी संभावना है। निशिकांत नीरज ने कहा कि दीदियों को अपनी आय में वृद्धि करने की आवश्यकता है। दीदियों को आरसेटी में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं। इस निशुल्क प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ ले। शुभम कुमार सिंह ने सभी दीदियों को अधिक से अधिक रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड़ कर रोजगार बड़ाने की बात कही। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं। वर्तमान समय में फैशन का दौड़ हैं, महिलाएं अपने कपड़ों के मैचिंग के अनुसार कॉस्ट्यूम ज्वैलरी का उपयोग करती हैं। अतः इसकी मांग बहुत है। कॉस्ट्यूम ज्वैलरी के अंतर्गत दीदियों को चूड़ी, हेयर रिंग, गले की नेकलेस, राखी आदि बताया जा रहा है।आरसेटी में प्रशिक्षुओ को कॉस्ट्यूम ज्वैलरी के साथ साथ बैंकिंग, विपणन, वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्रीमती सीता साहा हैं। आज की कार्यक्रम में कार्यलय सहायक शिबू कुनाई व मोतीलाल साहा मौजूद थे।






