Search

April 21, 2025 10:50 pm

कमलघाटी स्थित मदरसा में 36 वॉ इजलासे आम आयोजित

जलसे में आठ बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): कमलघाटी स्थित जामिया सल्फ़िया लील वनिन वल बनात मदरसा में शनिवार की रात भव्य जलसे का आयोजना किया गया। जिसमें इस मदरसा से फरागत हासिल किए आठ छात्राओ को प्रमाणपत्र भी वितरण किया गया। जलसे को लेकर हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां इस मदरसे से आठ बालिकाओं ने बुखारी हदीस की शिक्षा पूरी की है। जो फरागत हासिल कर मोमो आलिम बनी। इसको लेकर झामूमो जिला संयोजक अजीजुल इस्लाम , प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जावेद आलम , मुजीबुल रहमान ने सभी छात्राओ के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। जलसे में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए इटावा (यूपी) के मौलाना फजलुर्रहमान शेराजी ने कहा कि सभी बालक – बालिकाओं को तालीम हासिल करना आवश्यक है। शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास सम्भव है। विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा देना अनिवार्य है। एक बालिका शिक्षित होने पर पूरा परिवार को शिक्षा से जोड़ेगा। शिक्षा के साथ साथ तालीम हासिल करना भी अनिवार्य है। आज के युग मे कम्प्यूटर सहित अन्य व्यवसायिक शिक्षा पर भी सभी का पकड़ होना जरूरी है। शिक्षा बिना मनुष्य की जीवन बेकार है।
सीतामढ़ी बिहार के मौलाना जमील अख्तर सफीक तैमि ने कहा कि युवा वर्ग देश का कर्णधार होता है। देश की तरक्की में इनका अहम भूमिका रहता है। युवा वर्ग को हमेशा से समाज व देश की हित मे कार्य करना आवश्यक है। यदि युवा वर्ग गलत राह में निकल गया तो परिवार व समाज बर्बाद हो जाएगा। सभी युवाओ को सही सोच व उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नशे से हमेशा दूर रहकर अपने कार्यो पर ध्यान आकृष्ट करना आवश्यक है। वही मौलाना अब्दुल कलाम देवघर ने अपने सम्बोधन में कहा कि लॉटरी व जुआ के कारण काफी संख्या में परिवार बर्बाद हो रहा है। इसके लत के कारण आर्थिक क्षति के साथ साथ पारिवारिक स्थिति में भी बिखराव आ रहा है। एक ओर लॉटरी के धंधे से व्यापारी मालामाल हो रहे है , वही आमलोग कंगाल बनते जा रहा है। इस दूषित लत को त्याग करना जरूरी है। नही तो परिवार की भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इस्लाम मे जुआ हराम है। मदरसा के सचिव जाहिद आलम ने सालाना आय व्यय की लेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजक शिक्षक कलीमुद्दीन अंसारी ,, सगीर अंसारी , गुलाम अंसारी , ऐनुल अंसारी , रहमान अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर