Search

June 19, 2026 5:41 pm

6 अक्टूबर से बैंक कॉलोनी स्टेडियम में होगी देसी खेलों की प्रतियोगिता।

राजकुमार भगत

पाकुड़। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखण्ड, राँची के द्वारा जिला स्तरीय “आदिवासी एवं ग्रामीण स्तरीय खेल का विकास” योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय “ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति के तहत तीरंदाजी 2.गुलेल 3.मटका दौड़ 4. गेड़ी दौड़ 5.भारा दौड़ एवं 6.सेकोर आदि खेलों के प्रतियोगिता जिला स्तरीय स्टेडियम, बैंक कॅलोनी,पाकुड में 06 अक्टूबर 2023 को 9ः00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर आदिम जनजाति तथा अनुसूचित जनजाति के बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का आयु सीमा 14 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। खिलाड़ी दिनांक 05 अक्टूबर के अपराह्न 2.00 बजे तक निश्चित रूप से जिला स्तरीय स्टेडियम, बैंक कॅलोनी, पाकुड स्थित जिला खेल कार्यालय पाकुड़ में अपना पंजीकरण करा लें। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रमण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पाकुड़ के मोबाईल नं0- 7352127459, 7004964337 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!