Search

May 10, 2026 11:18 pm

मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, पाकुड़िया सीएचसी में इलाज।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदाहा गांव में रविवार को मधुमक्खियों के हमले से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कमली हासदा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, कमली हासदा अपने घर के बगल बकरी लाने गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड उन पर टूट पड़ा और लगातार काटने लगा। महिला ने बचने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों के हमले से बचाया। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिन्होंने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पाकुड़िया सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गंगा शंकर शाह ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!