Search

May 1, 2026 12:31 am

7 करोड़ 77 लाख की लागत से चंडालमारा गांव में पुल के निर्माण को मिली स्वीकृति।

धीरेन साहा

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड के घाटचौराा और चांडालमारा गांव के लिए एक अच्छी खबर है। घाटचोरा और चांडालमारा के बीच बांसलोई नदी पर 7 करोड़ 77 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। स्पेशल डिवीजन ने पुल निर्माण के लिए निकाली गई है निविदा। निविदा 16 अगस्त तक डाली जाएगी। पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल से होना है। चांडालमारा ब्रिज 2 साल की अवधि में पुल का निर्माण पूर्ण करने का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि चांडाल मारा में निर्मित पुल वर्ष 2019 में नदी में बाढ़ आने के दौरान ब्रिज का बीच वाला भाग गया था। पुल निर्माण फिर से करने की दिशा में स्थानीय विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी लगातार प्रयासरत थे और उन्हीं के प्रयास का दिन है कि पूर्व निर्माण की स्वीकृति मिली और आज टेंडर भी निकल गया है।पुल का निर्माण होने से चचांडालमारा के लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी इस पुल से करीब 20 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और प्रखंड मुख्यालय जाने में सुविधा होगी। अभी वर्तमान में इस गांव के लोगों को 20 किलोमीटर का सफर तय कर महेशपुर पहुंचते हैं। वर्ष 2019 में बहा ब्रिज का निर्माण रामगढ़ जिले के जमाल कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया गया था। लेकिन पुल बनने के बाद उन्हें काली सूची में नाम दर्ज की कर दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!