Search

June 19, 2026 9:51 am

730 पीस नियोजल लदा बाइक पुलिस ने किया जब्त,चालक फरार

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गश्ती के दौरान पश्चिम बंगाल से बाइक में लादकर ला रहे 730 पीस नियोजल को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्हूपुर गांव के रास्ते एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में एक बोरी में भरकर नियोजल पाकुड़ की ओर ला रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए कान्हूपुर गांव के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही नियोजल ला रहा व्यक्ति मोटरसाइकिल को बंगाल सीमा के पास ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके से मोटरसाइकिल व नियोजल को जब्त कर थाना लाया गया। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल व 730 पीस नियोजल को रखा गया है। बाइक का नम्बर नहीं होने के कारण पुलिस चेचिस नम्बर से मालिक की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!