Search

June 17, 2026 7:31 pm

शहर में निकाली गई रामलाल की शोभायात्रा महिलाओं व बच्चों ने बरसाए पुष्प।

स्वराज सिंह।

पाकुड़ नगर के रामभक्तों ने शहर में रथ पर सवार रामलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान महिला और बच्चों ने शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रामभक्तों का अभिनंदन किया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित सनातनी रामभक्त शामिल हुए।शोभायात्रा कलिकापुर दुर्गा मंदिर से निकलकर धुलियान रोड होते हुए संकट मोचन महावीर मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची जहां से राम दरबार एवं हनुमान जी देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना के बाद उक्त शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए मुख्यमार्ग होते हुए हरिणडंगा बाजार,अम्बेडकर चौक,हाटपाड़ा होते हुए भगत पाड़ा मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई।संपूर्ण नगर में रामभक्त ने भगवा झंडा से सजा रखा था।विभिन्न मंदिरों में विशेष कर बजरंगबली मंदिर में सुंदर कांड हनुमान चालीसा पाठ अखंड रामधुन कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन आयोजित की गई है।शोभायात्रा में रामभक्तों ने संपूर्ण नगर में जय श्री राम जय सियाराम सियावर रामचंद्र की जय और बजरंगबली की जय के नारों से भक्तिमय कर डाला।संपूर्ण देश में राम नाम की गूंज के साथ पाकुड़ नगर भी राम गुंजायमान हो रहा था।बता दे की 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है,जिसके मुख्य जजमान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। इसको लेकर संपूर्ण देश राम भक्ति से सराबोर पाकुड़ नगर के रामभक्तों ने शोभायात्रा निकल कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी का इजहार किया साथ ही शोभा यात्रा में शामिल सनातनी रामभक्तों ने नगर के सनातनी राम भक्तों से 22 जनवरी को हर घर दीप जलाने और मंदिरों में पूजा यज्ञ भजन हवन आदि अनुष्ठान करने का आग्रह किया।इस शोभा यात्रा में श्रवण महतो मृत्युंजय घोष संदीप मंडल गणेश भगत अशोक कुमार वर्मा राजेश यादव भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह हिसाबी राय बाबूधन मुर्मू विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा पार्वती देवी अनिकेत गोस्वामी प्राची चौधरी मनोरमा देवी साबरी पाल जवाहर सिंह अमृत पाण्डेय मुरारी मंडल रतन पासवान मनीष सिंह सुशील साहा सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

img 20240121 wa00214531574274847286279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!