Search

May 30, 2026 9:45 pm

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” के तहत महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया गया संदेश

माहवारी पर चुप्पी नहीं, जागरूकता जरूरी, शुरू हुआ अभियान

महेशपुर। महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन आज भी इसे लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और झिझक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, स्वच्छता और खुली बातचीत के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि माहवारी स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं ताकि किशोरियां और महिलाएं सम्मानजनक वातावरण में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही सभी को जागरूकता फैलाने और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया एवं महिला समूहों की सदस्याएं उपस्थित थीं।

img 20260530 wa00108231452165669161196
img 20260530 wa00094939914815909070180

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!