Search

June 13, 2026 5:30 pm

भगवान श्रीराम के नारे के साथ निकली गई शोभा यात्रा।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड में चहुंओर मनाया गया। इस अवसर पर पाकुड़िया स्थित हनुमान मंदिर,राम सीता मंदिर, मोंगलबांध स्थित हनुमान मंदिर,शिव मंदिर सहित गणपुरा, फुलझिंझरी,गोपालनगर, ओरपाड़ा, छोटा बरमसिया, चौकीसाल,परुलिया,बन्नोग्रम सहित प्रखंड के करीब एक सौ से अधिक ग्रामों में श्रद्धालुओं ने मंदिरो में पहुंचकर सामूहिक पूजन,यज्ञ,कीर्तन ,भजन अनुष्ठान में सक्रिय रूप से भागीदारी ली। इस अवसर पर उपरोक्त गावों में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम की नारे के साथ शोभा यात्रा भी निकाली गई और सामूहिक भंडारा का भी आयोजन किया गया।मंदिरो में पूजन अनुष्ठान के बाद आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।चहुंओर डीजे में राम आएंगे की गीतो से माहौल पवित्र और भक्ति मय हो उठा । शाम ढलते ही मंदिरो एवं घरों में दीपो का प्रज्वलन से वातारण दीपावली की तरह प्रकाशमय हो गया । प्रखंड के नवाडीह एवं अंगरगड़िया गांव में एलईडी द्वारा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी बाहुल गांव में भी साफा होड़ आदिवासी धर्म गुरुओं के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकल गया शोभायात्रा के दौरान उन लोगों उत्साह देखने को ही बनता था शोभा यात्रा के बाद अपने नजदीकी मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।ईधर उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में पुरुषोत्तम श्री रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन के बाद भैया बहनों को एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण लाइव दिखाया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार तिवारी एवं सभी आचार्य दीदी एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में दंडाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद बीडीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय निरीक्षण कर सारी कार्यक्रम का जानकारी ले रहे थे

img 20240122 wa00951033933082814859664

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!