Search

May 21, 2026 10:50 pm

फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देशी पिस्टल व जिंदा गोली बरामद, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि 19 मई 2026 को गोपालपुर निवासी कालीचरण मंडल के साथ मारपीट कर गोली चलाने की घटना हुई थी। इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या-27/26 दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।
तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद दूसरे आरोपी दर्शन मंडल को भी दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार दर्शन मंडल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद हथियार को लेकर हिरणपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!