Search

July 28, 2026 8:45 pm

एसआईआर: 100 फीसदी गणना प्रपत्र वितरित, 98 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा।

शेष पात्र मतदाताओं का आज ही प्रपत्र भरवाकर डिजिटाइजेशन कराने का निर्देश।

पाकुड़, विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। वहीं, 27 जुलाई तक 98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को शेष कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि उनके संज्ञान में यदि कोई पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने या डिजिटाइजेशन से वंचित है तो उसे तत्काल चिन्हित कर मंगलवार को ही प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाने में राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी किसी पात्र नागरिक के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का रास्ता बंद नहीं होगा। भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत पात्र नागरिक भविष्य में भी नियमानुसार नाम जोड़ने, संशोधन और दावे-आपत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में सहयोग की अपील की।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!