Search

May 16, 2026 5:02 am

राज प्लस टू में सोहराय पर्व में उपस्थित हुए पूर्व ज़ि. प. अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सोहराय पर्व समिति पाकुड़ राज प्लस टू छात्रावास के द्वारा माराड् सोहराय पर्व को आदिवासी सांस्कृतिक व रीती-रिवाज के साथ राज प्लस टू के प्रांगण में धुमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू का आदिवासी पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया । बाबुधन मुर्मू ने पूरी उमंग एवं उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति दी । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबुधन मुर्मू ने सोहराय पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी एवं खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज प्लस के टू के प्रांगण में पूरी उत्साह और उमंग के साथ सोहराय पर्व 5 दिनों तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी सांस्कृतिक वजूद व एक समाजिक सौहार्द को बनाए रखने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि आदिवासी की वजूद को बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन मांझीथान व्यवस्थित करें। ईसकी स्थापना के लिए वे जल्द ही उपायुक्त से मिलेंगे। ताकि आदिवासी समाज अपनी वास्तविक जीवन शैली रीति-रिवाज को बखूबी निभा सके। समाज में समाजिक स्मरसता को बरकरार रखने के साथ-साथ मानव- सभ्यता को एक नया आयाम दे सके।

img 20240124 wa00132839091041963656853
img 20240124 wa00155673503225756611903

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!