जितेंद्र यादव।
हिरणपुर (पाकुड़ )बाजार अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा वार्ड नंबर – 07 की वार्ड पार्षद अनीता देवी ने अपने वार्ड के गरीब, असहाय, महिला, पुरुष और बुजुर्ग लोगों के बीच 15 कंबल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को ठंड के मद्देनजर ग्रामीणों के बीच वितरण किया जा रहा है, ताकि कड़ाके की ठंड से सभी को राहत मिल सके। मौके पर जबरदाहा पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव दिवेश मिश्रा, वार्ड पार्षद अनिता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो:-





