Search

May 16, 2026 4:05 am

कांग्रेस सचिव ने गरीब,असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया ठंड से बचाव के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव देवीलाल मुर्मू ने बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोहलपहाड़ी, बासेतकुंडी, पाकुड़िया सहित विभिन्न पंचायतों में गरीब , असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया । उन्होंने सभी गांव-गांव में जाकर कुल 200 गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया । इधर कंबल पाकर लोगों में काफी खुशी देखी गई । वहीं देवीलाल मुर्मू ने ग्रामीण जनता से हालचाल लेते हुए विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली । मौके पर उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जिला सचिव स्टीफन मरांडी , प्रखंड सचिव कमाल अंसारी , अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष गनी शेख , इस्माइल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे ।

img 20240124 wa00385079616334151874093

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!