सतनाम सिंह
पाकुड़। जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंगारसी पंचायत में जय जवान जय किसान क्लब डोगरो जोला के दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पाकुड़ जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष सह राजमहल विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने की । भाजपा नेता ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधन करते हुए झारखंड राज्य में गटबंधन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी यहां के आदिवासी समाज का विकास नहीं हो रहा है।लिट्टीपाड़ा विधानसभा से पैतालीस साल से जेएमएम के विधायक काबिज हुए है लेकिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए कुछ नहीं किया। आदिवासी दलित दिल्ली मुंबई जाकर रोजगार तलासने के लिए मजबूर हैं।भाजपा नेता जनता से ने आशीर्वाद मांगा कि 2024 लोकसभा चुनाव में राजमहन लोकसभा ओर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य कीजिए।निश्चित रूप से यहां के जनता का विकास होगा।उद्घाटन खेल में बबलू टीम बनाम एफ सी जूनियर बॉय के बीच खेला गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने सैंकड़ो बुजुर्ग महिला पुरुष को कंबल वितरण किया। आयज्को ने बताया कि खेल में प्रथम पुरुस्कार पच्चीस हजार, द्वितीय पुरुस्कार बीस हजार रुपए,सेमी फाइनल में आठ हजार करके दिया जायेगा। मौके पर लिट्टीपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, क्लब के अध्यक्ष जोसेफ मरांडी,सचिव जागेशर टुडू,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मुर्मू, मुंशी मुर्मू ग्राम प्रधान मतला किस्कू जी उपस्थित थे।







