Search

May 16, 2026 1:19 am

व्यवहार न्यायालय पाकुड़ न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 27 जनवरी 2024 शनिवार को इस वर्ष का प्रथम मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में न्याय सदन पाकुड़ में की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव श्री अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री निर्मल कुमार भारती न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश की उपस्थित में सफल आयोजन किया गया। आज मासिक लोक अदालत में कुल नौ बेंचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 16 वादों का निष्पादन किया गया एवम् 13,16,500(तेरह लाख सोलह हजार पांच सौ रूपए) का समझौता किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!