Search

May 16, 2026 12:15 am

केंद्र सरकार की मनमानी के खिलाफ झामुमो ने मशाल निकाल केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ जबर्दस्त विरोध किया।

बजरंग पंडित

हिरणपुर ;//- ईडी व केंद्र के भाजपा सरकार के विरुद्ध झामुमो ने शनिवार की शाम को भव्य रूप से मशाल जलाकर ईडी का विरुद्ध किया। इस इस मसाल को लेकर सेकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता दामिन डाक बंगला परिसर में एकत्रित हुए। जहाँ लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के नेतृत्व में मशाल को जलाया । डाकबंगला से सुभाष चौक में कार्यकर्ताओ ने जलते हुए मशाल थामे ईडी के द्वारा राज्य के मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी किया। ईडी की कार्रवाई को लेकर झामुमो प्रारम्भ से ही काफी मुखर रहा है। जो ईडी सहित केंद्र के भाजपा सरकार को निशाने पर लेते आ रहा है। इसको लेकर अब राज्य के सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जमकर विरोध जता रहा है। विधायक ने कहा कि सूबे के मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन की जनहित की सटीक निर्णय व विकास कार्यो को लेकर भाजपा बौखला गई है। इसको लेकर ईडी के माध्यम से मुख्यमंन्त्री को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम कदापि बर्दास्त नही करेंगे। ईडी द्वारा पूछताछ करने के बावजूद पुनः सम्मन भेजा जा रहा है।भाजपा हमारी झामुमो0 की सरकार को लाखों कोशिश किया और करती है फिर भी हेनरी सरकार को हिला नही पाती है इसलिए ये ईडी की भी दिखा कर न जाने क्या क्या हतकण्डे अपना रहे ।लेकिन इनकी भाजपा की मानसा कभी भी सफल नही होगी। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , अशोक भगत , मुसलोद्दीन अंसारी , मानिक मरांडी ,पप्पू अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!