Search

May 16, 2026 12:15 am

समाहरणालय स्थित उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं खेल कूद विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से पूर्व के बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिलें के पर्यटन स्थल के विकास हेतु आवश्यक डीपीआर तैयार करने एवं विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में अवस्थित दुर्गापुर डैम एवं रानी दिग्गी तालाब में पर्यटकों हेतु बोटिंग एवं जल क्रीड़ा का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में जिला क्रीड़ा सह पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रशासक,नगर परिषद राजकमल मिश्रा,विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र महतो, डीएलटीएस दीपन लाहिड़ी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240127 wa00358845711090598989467

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!