Search

May 15, 2026 11:12 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूधन मुर्मु के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।

बाबूधान मुर्मू ने किया धार्मिक स्थलों का दौरा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। मन की बात मोदी जी के साथ 109 वां एपिसोड भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के कई बूथों पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजमहल विधानसभा के प्रभारी बाबूधन मुर्मु बुथ क्रमांक 398 एवं 400 उपस्थित हुए रहे। मन की बात रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी के माध्यम से मोदी जी ने सर्वप्रथम सभी को 2024 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है। मोदी जी राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा की 22 जनवरी को शाम को पूरे देश ने राम ज्योति जलाई दीपावली मनाई इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी जो विकसित भारत को समृद्ध संकल्प का भी बहुत बड़ा आधार है। देश के जनता को रेडियो संवाद पर कहा कि नए मतदाताओं को जो भी मतदाता अभी तक छूट गए हैं उनका नाम ऑनलाइन के माध्यम से अपना नाम दर्ज करें । क्योंकि एक वोट देश का तकदीर बदल सकता है। भाजपा नेता राजमहल विधानसभा के प्रभारी बाबूधन मुर्मू किताजोड़ स्थित कई धार्मिक स्थलों मंदिरों का जायजा लिया एवं युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अभी से कार्यकर्ता बूथों को मजबूत कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा , इवरन सिंह गुजराल, पीका पटेल नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री मोहन सरकार ,नगर मंत्री प्राची चौधरी, निधि गुप्ता ,क्रांति शर्मा ,सुमित भास्कर ,श्रीकांत , राजा हेंब्रम,कई कार्यकर्ता आज उपस्थित रहे।

img 20240128 wa00305354399308897720999
img 20240128 wa00328508280071872590886

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!